लड़की की शादी में रुकावट? भृगु नंदी नाड़ी , शुक्र और केतु का कारण ,वीनस और केतु का लॉजिक - BNN Astrology की सरल विवेचना
1. यदि लड़की की शादी में रुकावट है...
- संकेत: वीनस (शुक्र) के आगे केतु है। शुक्र भाव एक और केतु भाव तीन या Degree Wise शुक्र केतू को Follow करें
- अर्थ: लड़की स्वयं कहेगी कि उसे शादी नहीं करनी।
- लॉजिक: वीनस = विवाह, केतु = त्याग, अलगाव, संसार से विरक्ति।
- नतीजा: लड़की बोलेगी - “मुझे संसार नहीं बसाना, मैं शादी नहीं करना चाहती।”
2. अगर विवाह का योग है तो...
- समय आने पर लड़की विवाह के लिए एक्टिव होगी।
- वीनस-केतु की कोई रेमेडी काम करने लगेगी।
- केतु को कैसे संतुष्ट किया जाए?
उसे "adopt" करना पड़ेगा – यानी केतु से जुड़े कार्य करने होंगे। केतु देव के कामों को अपना कर
3. प्राचीन समय में केतु का उपाय क्या था?
- सिलाई-कढ़ाई: केतु की बारीक कौशल वाली ऊर्जा को संतुलित करने के लिए।
- लॉजिक: किसी जमाने में पंडितों ने लड़कियों को सिलाई-कढ़ाई सीखने को कहा – नतीजतन विवाह में रुकावट दूर हुई।
4. सिलाई-कढ़ाई क्यों असर करती थी?
- क्योंकि वो केतु का कार्य है (सूक्ष्मता, ध्यान, स्किल)।
- सामाजिक असर: लोगों ने देखा कि ये काम करने से विवाह होने लगा – और यह एक परंपरा बन गई।
5. आधुनिक युग में केतु क्या है?
केतु से जुड़ी नई स्किल्स:
- कोडिंग, वकालत, CA, वीडियो एडिटिंग, लेब रिपोर्ट, स्पेस रिसर्च, आदि।
- साधना का अर्थ: किसी एक कार्य में दक्षता – जैसे:
- सचिन तेंदुलकर ने बैट को साधा = बैट साधना = केतु एक्टिवेट।
- कपिल देव ने बॉलिंग को साधा = केतु एक्टिवेट।
- वीडियो एडिटर ने बारीक कटिंग सीखी = केतु एक्टिवेट।
6. केतु को कैसे साधें?
- किसी एक स्किल को पकड़ लो और उसमें दक्ष हो जाओ।
- वो आपकी रेमेडी भी बनेगी और केतु को शांत भी करेगी।
7. यदि आपकी कुंडली में वीनस के आगे केतु बैठा है...
- तो किसी पंडित के पास जाने की जरूरत नहीं।
- आप:
- सिलाई-कढ़ाई करें, या
- कोडिंग सीखें, या
- एडिटिंग करें, या
- किसी भी सूक्ष्म स्किल को साध लें।
- नतीजा: विवाह की रुकावट हटेगी।
8. रेमेडी आसान होनी चाहिए, बड़ी नहीं
- लोग सोचते हैं रेमेडी मिल जाए।
- लेकिन कई बार ग्रह आपको रेमेडी करने ही नहीं देगा।
- इसलिए: आपको थोड़ी ज़बरदस्ती करनी होगी, साधना करनी होगी।
समाप्ति पर एक विचार
"साधना सिर्फ माला फेरना नहीं, किसी स्किल को साध लेना भी केतु का उपाय है।"